हिन्दी

निंगची में “आड़ू के फूल की अर्थव्यवस्था” शानदार तरीके से फलती-फूलती

criPublished: 2023-03-24 17:45:08
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के निंगची प्रिफेक्चर के आड़ू के फूलों को दुनिया में सबसे खूबसूरत आड़ू के फूलों के रूप में जाना जाता है, जो दूर-दूर से हजारों चीनी और विदेशी पर्यटकों को स्थानीय आड़ू के फूलों से मिलने के लिए आकर्षित करता है। निंगची के आड़ू का जंगल चीन का सबसे बड़ा जंगली आड़ू का जंगल है। ये आड़ू का जंगल 2,600 से 3,200 मीटर की ऊंचाई पर नदी घाटियों में वितरित है। यहां कम से कम 30 लाख जंगली आड़ू के पेड़ हैं और 300 से 500 तक साल पुराने वाले जंगली आड़ू के पेड़ हर जगह देखे जा सकते हैं। हर मार्च और अप्रैल में, निंगची में आड़ू के फूल पूरे पहाड़ों और मैदानों में शानदार तरीके से खिलते हैं। घाटियों में, नदियों व झीलों के किनारे, गांवों के पास, हर जगह आड़ू के फूलों का समुद्र दिखा जा सकता है। बर्फ से ढके पहाड़ों व चोटियों और तिब्बत के रीति-रिवाजों के साथ, ये आडू के फूल काव्यात्मक व सुरम्य से भरे हैं और "बर्फीले पठार पर च्यांगनान वॉटर टाउन" के आकर्षक वसंत दृश्यों को स्पष्ट रूप से दिखाते हैं। यह वंडरलैंड की तरह आड़ू के जंगल के अनूठे आकर्षण की व्याख्या करता है।

निंगची में आड़ू के फूल प्रकृति का उपहार हैं। आड़ू के फूल स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों को सुशोभित करते हैं और लोगों को अमीर बनाते हैं। निंगची के अद्वितीय पारिस्थितिक संसाधनों ने " आड़ू के फूल बोनस" बनाया है और आड़ू के फूलों के कारण स्थानीय ग्रामीणों के जीवन में भी भारी सुधार आया है। वर्ष 2002 से, निंगची ने "आड़ू के फूल उत्सव" आदि विशेष पर्यटन उत्पादों का निर्माण किया और स्थानीय लोगों को पर्यावरण-पर्यटन के माध्यम से गरीबी उन्मूलन व अमीर बनाया।

निंगची प्रिफेक्चर में स्थित गाला गांव “आड़ू फूल का गांव” के रूप में माना जाता है। वर्ष 2002 से हर मार्च में जब आड़ू के फूल पूरी तरह खिलते हैं, तो गाला गांव में आड़ू के फूल उत्सव आयोजित होता है। गाला गांव धीरे-धीरे निंगची प्रिफेक्चर में आड़ू के फूल उत्सव का मुख्य स्थल बना है। हर साल आड़ू के फूल उत्सव के दौरान, गाला गांव की पर्यटन आय दस लाखों युआन तक पहुंच सकती है और औसत घरेलू के लिये लाभांश की कुल मात्रा दसियों हजार से 1 लाख युआन तक जा पहुंची है। निंगची के पर्यटन विकास ब्यूरो के अनुसार, वर्ष 2022 में, निंगची प्रिफेक्चर में कुल लगभग 10 लाख पर्यटकों का सत्कार किया और 7 करोड़ से अधिक युआन की ग्रामीण पर्यटन आय प्राप्त की। अनेक प्रकारों की पर्यटन उद्योग संस्थाओं ने 24.1 हजार स्थानीय किसानों और चरवाहों को नौकरी स्थानांतरित करने के लिए प्रेरित किया है और 4.6 करोड़ युआन से अधिक की रोजगार आय प्राप्त की है। इधर के वर्षों में गाला गांव में पर्यटन उद्योग के विकास और आड़ू फूल पर्यटन उत्सव का आयोजन करने से स्थानीय किसानों का जीवन खुशहाल हो गया है।

12全文 2 下一页

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn